{"_id":"611c0f038ebc3e42ce649291","slug":"crime-badaun-news-bly456688138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से पत्नी नहीं लौटी तो फंदे से लटककर देदी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से पत्नी नहीं लौटी तो फंदे से लटककर देदी जान
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
ककराला में युवक की मौत के बाद घर के बाहर मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
ककराला (बदायूं)। मंगलवार को ककराला कस्बे में एक युवक ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को बुलाने उसके मायके गया था। जब वह नहीं आई तो युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस ने युवक का शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड नंबर 21 निवासी वारिस शाह (25) पुत्र असलम शाह का छह माह पहले शमामा उर्फ गुड़िया से निकाह हुआ था। गुड़िया पुत्री शाकिर शाह नगर के वार्ड नंबर 11 की रहने वाली है। परिवार वालों का कहना है कि वारिस शाह की पत्नी उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। इसलिए वह निकाह के बाद अपनी ससुराल नहीं आई। वारिस शाह जब भी उसे बुलाने जाता था तो गुड़िया उससे विवाद करती थी। मंगलवार सुबह भी वारिस शाह उसे बुलाने उसके मायके गया था। जहां दोनों के बीच खूब विवाद हुआ लेकिन उसकी पत्नी साथ नहीं आई। इससे वारिस शाह अपने घर चला गया। दोपहर के समय उसने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। जब इसके बारे में उनके परिवार को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। तमाम लोग एकत्र होकर उनके घर पहुंचे। सूचना पर इंस्पेक्टर ओपी गौतम और चौकी इंचार्ज सुमित कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से युवक का शव फंदे से उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारिस शाह लोगों के घरों में रंगाई पुताई करने का काम करता था। मौत से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।