फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कोड़ा गूजर में चुनावी रंजिश में फायरिंग, युवक की जान गई

Thu, 19 Aug 2021 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
नरसिंह फाइल फोटो
अलापुर (बदायूं)। गांव कोड़ा गूजर में मंगलवार देर रात प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई। इसमें एक ग्रामीण की सीने पर गोली लगने से मौत हो गई। देर रात कप्तान समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन

कोड़ा गूजर गांव के नरसिंह (40) ने अपने एक परिचित को प्रधानी का चुनाव लड़ाया था। उसके घर के सामने रहने वाले हरिश्चंद्र ने भी अपने स्वर्गवासी भाई पप्पू की पत्नी सरिता को प्रधानी के चुनाव में खड़ा किया था। बताते हैं कि हरिश्चंद्र को अपनी भाभी सरिता की जीत का पक्का यकीन था, पर वह हार गईं। नरसिंह का प्रत्याशी भी चुनाव हार गया। हरिश्चंद्र को लगता था कि नरसिंह के प्रत्याशी के वोट काटने की वजह से ही उसकी भाभी चुनाव हार गईं। इस बात को लेकर चुनाव के बाद से ही दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही थी। दोनों पक्षों में कई बार छिटपुट झगड़ा भी हो चुका था।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद दोनों ही पक्ष अपनी छतों पर थे। आमने-सामने छत होने की वजह से फिर छींटाकशी शुरू हो गई। गालीगलौज के बाद हरिश्चंद्र पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। जवाब में नरसिंह और उनके पक्ष के लोगों ने भी पथराव किया। इसके बाद हरिश्चंद्र व उसके पक्ष के लोग नाजायज असलहे निकाल लाए और फायरिंग शुरू कर दी। दूसरी ओर से भी फायरिंग हुई। इसी दौरान हरिश्चंद्र पक्ष की ओर से चलाई गई गोली नरसिंह के सीने में जा धंसी और वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर पक्ष के लोग छतों से कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरसिंह के परिवार के लोग उसे लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां नरसिंह को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर अलापुर इंस्पेक्टर समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात सवा 11 बजे एसएसपी संकल्प शर्मा, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अलापुर इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि टीम गठित करके आरोपियों की गिरफ्तारी करें। देर रात तक तहरीर नहीं दी जा सकी थी।
-
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गांव
कोड़ा गूजर गांव के अधिकतर घरों में लोग खाना खाकर सो रहे थे। रात में गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोग चौंक गए और घरों से बाहर निकल आए। गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। थोड़ी देर बाद लोगों को हत्या की सूचना मिली। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ियों के सायरन बजने लगे। काफी संख्या में ग्रामीण नरसिंह के घर पहुंचे। अधिकारियों ने भी इन लोगों से घटना के बारे में इनपुट लिया।

-
ग्रामीणों और परिवार से घटना को लेकर बात की। फिलहाल ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है कि हत्या की वजह प्रधानी चुनाव रहा हो। लोग आमने सामने छतों पर थे और मामूली कहासुनी में गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। अभी कोई तहरीर भी नहीं है। तहरीर व स्थलीय जांच के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed