{"_id":"6116c4d48ebc3ee53641d993","slug":"crime-badaun-news-bly4563592171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छा-बनियान पहनकर आए बदमाश, लाखों का माल ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्छा-बनियान पहनकर आए बदमाश, लाखों का माल ले गए
विज्ञापन
टूटे पड़े दरवाजे के ताले। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। बृहस्पतिवार रात थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में कच्छा बनियान पहने बदमाश एक घर में घुस गए। उन्होंने परिवार के एक युवक को कमरे में बंद कर दिया। दूसरे कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये से ज्यादा का माल समेट ले गए। मकान मालिक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम कासिमपुर निवासी शिशुपाल सिंह बृहस्पतिवार रात अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। जबकि उनका बेटा महताब नीचे कमरे में सो रहा था। रात करीब दो बजे चोर पीछे मकान पर चढ़कर उनके घर में घुस आए और सीड़ियों के सहारे नीचे उतर गए। चोरों ने महताब को उसके कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद उन्होंने कमरे का ताला तोड़ लिया। फिर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा। उसमें रखे बीस हजार रुपये, सोने का पैंडल, मंगलसूत्र, टीका, बेसर, खडुआ, कंधनी, दो जोड़ी पायजेब और बीस हजार रुपये नकद समेट लिए। इसी दौरान अचानक खटपट की आवाज सुनकर महताब की आंख खुल गई।
उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन वह बाहर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो घर में कच्छा बनियान पहने बदमाश थे। सभी के हाथ में हथौड़ा, छैनी, लोहे की रॉड और डंडे थे। इससे वह डर गया। चोर आराम से घटना को अंजाम देकर निकल गए। महताब ने शोर मचाया तो ग्रामीणों को जानकारी हुई। शिशुपाल सिंह ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद