{"_id":"6116c41a8ebc3edf9724d09f","slug":"crime-badaun-news-bly4563591135","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामनगर दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का कोर्ट में समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामनगर दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का कोर्ट में समर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। इस्लामनगर में दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। दोनों आरोपी हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे थे। जबकि पांच आरोपी हत्याकांड के बाद पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इसमें परिवारवालों ने एसएसपी से विवेचना ट्रांसफर कराने की मांग की है।
शुक्रवार को रिटायर्ड फौजी आर्येंद्र पाल सिंह की पत्नी मोहिनी सिंह, पिता ओमकार सिंह और भाई अजेंद्र पाल सिंह एसएसपी संकल्प शर्मा से मिले। उन्होंने बताया कि आठ दिन पहले आर्येंद्र पाल सिंह और उनके भतीजे गौरव की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पांच आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि दो आरोपियों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया हलका नंबर एक पर तैनात दरोगा जाहिद हुसैन को हटाया जाए।
उनके मामले की विवेचना सहसवान इंस्पेक्टर को ट्रांसफर की जाए। इस मामले में अंगभंग की धारा शामिल नहीं की गई है। इसे भी शामिल किया जाए। उन्होंने मांग की इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, इससे उन्हें न्याय मिल सके। इस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया कि वह जिसे चाहे उसे विवेचना ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद