{"_id":"61156c498ebc3e7b890c2d55","slug":"crime-badaun-news-bly456167858","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को गोली मारकर भाई को फंसाने वाला फंसा, जाएगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को गोली मारकर भाई को फंसाने वाला फंसा, जाएगा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उघैती के कूबरी खानसहाय गांव में लेनदेन के विवाद में खुद को गोली मारकर अपने भाई को फंसाने वाला पुलिस कार्रवाई में फंस गया है। पुलिस अब उसी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
आठ अगस्त को थाना क्षेत्र के कूबरी खानसहाय गांव निवासी राजपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके सगे भाई अमर के उस पर एक लाख रुपये आ रहे थे। वह रात के एक बजे अपने रुपये मांगने आया। इस बात को लेकर उसका विवाद हुआ। इससे अमर सिंह ने उसको गोली मार दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की तो केस उल्टा निकला। अमर सिंह के राजपाल पर एक लाख रुपये आ रहे थे। राजपाल रुपये देने में आनाकानी कर रहा था। ज्यादा कहने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे दी। इससे उसने अपने पैर में गोली मार ली। पुलिस ने राजपाल को अस्पताल भेजा। उसकी तहरीर पर अमर सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
अब पुलिस ने राजपाल के खिलाफ ही कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि राजपाल के पास से ही तमंचा बरामद हुआ है जिससे उसने अपने पैर में गोली मारी थी। उसे थोड़ा ठीक होते ही पुलिस पकड़कर जेल भेज देगी। संवाद