फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

55 वर्षीय महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 12 Aug 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime
सिलहरी (बदायूं)। जंगल में घास काट रही करीब 55 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला ने दरांती से हमला कर आरोपी को भगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी फरार हो गया। आरोपी 60 साल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बुधवार शाम वह गांव से दूर सरकारी नलकूप के पास गन्ने के खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। महिला का आरोप है कि गांव का ही एक 60 वर्षीय व्यक्ति वहां आ गया। उसने गन्ने के खेत में घुसकर महिला को पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसने घास काटने की दरांती से आरोपी पर प्रहार किया तो वह उसे छोड़कर भाग निकला। घटना की नामजद तहरीर महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गया। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपी के घर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed