फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सभापति के खिलाफ एफआईआर, प्रबंध कमेटी व दो अधिकारी निलंबित

Sat, 31 Jul 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। विकास भवन में आत्मदाह की कोशिश करने के मामले में एडीओ प्रदीप यादव ने समिति के सभापति के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई है। बताया जा रहा है कि सभापति ने जानबूझकर समिति के सचिव का वेतन रोका था। जबकि निलंबन के बाद नियम के अनुसार आधा वेतन मिलना चाहिए। उनकी बहाली प्रक्रिया में भी हीलाहवाली की गई। इस मामले में सहकारी समिति प्रबंध कमेटी, एडीओ और शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा दो सदस्यीय प्रशासक कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन में किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव राजेंद्र पाल शर्मा के बेटों ने आत्मदाह की कोशिश की थी। राजेंद्र पाल शर्मा दोपहर के समय अपनी पत्नी गुड्डो देवी, बेटा विपिन कुमार शर्मा और मनोज कुमार शर्मा के साथ विकास भवन पहुंचे थे। उनके बेटे विपिन कुमार ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी लेकिन मौके पर मौजूद होमगार्डों ने उसे बचा लिया। इससे वह काफी झुलस गया था। मनोज कुमार ने भी अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल ली थी लेकिन लोगों ने उन्हें आग लगाने नहीं दी। उनका आरोप था कि काफी समय से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका भुगतान नहीं दिया गया। उनके खाते पर रोक लगा दी और सचिव को निलंबित कर दिया गया। वह काफी समय से इंसाफ मांग रहे थे लेकिन अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं थे। थकहार कर उन्होंने ये कदम उठाया।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के आदेश दिए थे। एडीओ प्रदीप कुमार यादव ने इसकी जांच की। जिसमें प्रथम दृष्टतया सहकारी समिति के सभापति सोनपाल दोषी पाए गए। इस पर प्रदीप यादव ने थाना सिविल लाइंस में सभापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। उन पर आरोप है कि समिति सचिव का वेतन रोक दिया गया था लेकिन निलंबन के बाद उन्हें आधा वेतन नहीं दिया गया। निलंबन के बाद बहाली प्रक्रिया में हीलाहवाली की गई। उन्हें बहाल नहीं दिया गया। उनका लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। इससे सोनपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा किसान सेवा सहकारी समिति की प्रबंधक कमेटी, एडीओ प्रदीप यादव और जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक सत्यव्रत जौहरी को निलंबित कर दिया गया है। जबकि अपर जिला सहकारी अधिकारी मनोज कुमार उत्तम के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ निशा अनंत की ऑडियो वायरल
जिस समय परिवार वाले झुलसे विपिन कुमार को लखनऊ से वापस ला रहे थे। उस समय सीडीओ निशा अनंत ने मनोज कुमार को कॉल की थी। उन्हें लखनऊ वापस जाने को कहा था। जबकि मनोज कह रहे थे कि आप जिम्मेदारी लें तो हम मरीज को कहीं भी भर्ती करा देंगे। इस बातचीत की दो ऑडियो वायरल हुई हैं।

समिति सचिव के बेटों ने बुधवार को आवास विकास में आत्मदाह की कोशिश की थी। इस संबंध में डीएम द्वारा जांच कराई गई। आज बृहस्पतिवार को एडीओ प्रदीप यादव ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके आधार पर सभापति सोनपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बाकी पुलिस की विवेचना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed