{"_id":"610306168ebc3e5867672948","slug":"crime-badaun-news-bly4547655175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ पर हमला, कार से कुचलकर हत्या की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ पर हमला, कार से कुचलकर हत्या की धमकी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजरिया। कार्यालय से मुख्य सेविका के साथ बाइक से लौट रहे बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को कार सवार ने ओवरटेक करके टक्कर मार दी। उनसे मारपीट की और कार से कुचल कर हत्या करने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीडीपीओ सहसवान सतीश चंद्र पर कादरचौक ब्लॉक का भी चार्ज है। उनका आरोप है कि बृहस्पतिवार को उनके सहसवान सीएचसी स्थित कार्यालय मुजरिया के परमू गांव निवासी दबंग मुकेश गुप्ता पहुंचा। मुख्य सेविका ममता कनौजिया से उनके बारे में पूछा। इसके बाद धमकी देते हुए चले गए। बुधवार को वह ममता के साथ बाइक से लौट रहे थे तभी रास्ते में मुजरिया चौराहा पर थाने के पास मुकेश गुप्ता ने उनसे रुकने का इशारा किया। जब वह नहीं रुके तो जायलो कार से पीछा कर उनको रोक लिया। रोड पर ही उनसे मारपीट की, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कार से कुचल कर हत्या की धमकी दी। सीडीपीओ का कहना है कि मुकेश गुप्ता दबंगई और रंगदारी में उनसे गलत काम कराना चाहता है। इसी के चलते उसने हमला किया।
मुजरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उन्होंने एसएसपी संकल्प शर्मा से मिलकर शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर मुजरिया पुलिस ने मामले में मुकेश गुप्ता और उसकेसाथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सीओ सहसवान प्रेमकुमार थापा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह खुद जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।