फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

हैंडपंप रीबोर के नाम पर घपला, बिना सत्यापन खपा रहे बजट

Thu, 29 Jul 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। जिले में इंडिया मार्क हैंडपंपों के रीबोर में बड़ घपला किया जा रहा है। बिना तकनीकी जांच और सत्यापन के मनमाने ढंग से ग्राम पंचायतों का बजट हैंडपंपों के रीबोर पर खर्च किया जा रहा है। नगरीय इलाकों को छोड़ दें तो जिले की 1037 ग्राम पंचायतों में 44 हजार से ज्यादा इंडिया मार्क हैंडपंप हैं। हर वर्ष इनके रीबोर पर करोड़ों रुपया खर्च कर दिया जाता है। इस बार भी ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में काफी संख्या में ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें प्रधान और सचिव ने उन हैंडपंपों को भी रिबोर करने का निर्णय ले लिया जो सिर्फ मरम्मत के योग्य थे। रीबोर से पहले जल निगम से तकनीकी सलाह भी नहीं ली गई। इतना ही नहीं किसी तरह का सत्यापन भी नहीं कराया जा रहा। एक हैंडपंप को रिबोर करने में करीब 40 हजार का खर्च आता है। एक अनुमान के अनुसार इस वर्ष गर्मियों के सीजन में 900 से ज्यादा हैंडपंप रीबोर कराने के नाम पर बजट खर्च किया जा चुका है। एक हैंडपंप के रीबोर पर औसतन 40 हजार का खर्च आया है। जबकि एक नया हैंडपंप लगाने पर औसतन 50 हजार रुपये का खर्च आता है। ऐसे में घोटाला की आशंकाओं को बल मिल रहा है।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि हैंडपंप को रीबोर कराने से पहले जन निगम से कोई तकनीकी सहयोग भी नहीं लिया गया। हैंडपंप रीबोर योग्य है या नहीं इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं ली गई। जन निगम को बिना कोई जानकारी दिए प्रधान और सचिवों ने हैंडपंपों को रीबोर कराने के बिल पास कर दिए। काफी
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम से लेना होता है रीबोर का प्रमाण पत्र
गांव में लगे इंडिया मार्क हैंडपंपो की मरम्मत और रीबोरिंग की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों की होती है। नियमानुसार हैंडपंप को रीबोर कराने से पहले यह जानना जरूरी होता है कि उसे रीबोर कराने की जरूरत है या फिर अन्य किसी कारण से पानी नहीं आ रहा। ग्राम पंचायतों की सूचना पर जल निगम की टीम मौका मुआयना करती है और फिर इस बात का प्रमाण पत्र देती है कि हैंडपंप रीबोर के योग्य है या नहीं, लेकिन ब्लॉकों से जल निगम को इस तरह के हैंडपंपों की कोई सूची ही नहीं भेजी जा रही। रीबोर होने के बाद हैंडपंपों का सत्यापन तक नहीं कराया जा रहा है।
खास फर्मों को दिया जाता है रीबोरिंग का काम
इंडिया मार्क हैंडपंपों की रीबोरिंग का काम भी जिले में कुछ खास फर्मों को ही दिया जाता है। यह चुनिंदा फर्में हैं और इनके मालिकान का राजनीति में भी दखल रहता है। जिले के 15 ब्लॉक की 1037 ग्राम पंचायतों में यहीं फर्म हैंडपंपों की रीबोरिंग, मरम्मत के साथ नए हैंडपंप लगाने का काम भी करती हैं। ऐसे में रीबारिंग में खेल की संभावना और बढ़ जाती है।

नियमानुसार हैंडपंप को रीबोर कराने से पहले जल निगम से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है। ग्राम पंचायतों या फिर ब्लॉक स्तर से खराब हैंडपंपों की कोई सूची नहीं दी जाती। अपने ढंग से रीबोर करा दिया जाता है काफी संख्या में ऐसे हैंडपंप भी होते हैं, जिनको सिर्फ मरम्मत के बाद चालू किया जा सकता है, लेकिन बिना तकनीकी जानकारी के ही हैंडपंपों का रीबोर कराया जा रहा है।- रामहेत, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed