{"_id":"6101af018ebc3ef75b30e9ca","slug":"crime-badaun-news-bly4546500141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल पुलिस ने दबोचा लूट और हत्या का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल पुलिस ने दबोचा लूट और हत्या का आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को दबिश देकर लूट व हत्या के आरोपी सिलहरी निवासी दिनेश को दबोच लिया। उस पर एक महिला की हत्या कर सामान लूटने का आरोप है।
पश्चिम बंगाल पुलिस बुधवार सुबह सिविल लाइंस थाने पहुंची। पुलिस ने थाने में आमद कराते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिलहरी निवासी दिनेश और बिनावर थाना क्षेत्र के गांव खुनक निवासी इंद्रपाल ने एक बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। उसके बाद दोनों ने महिला के घर से रुपये, जेवर समेत काफी सामान लूट लिया था। दोनों वहां से फरार हो गए। जब पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो दोनों आरोपियों के नामसामने आए। इस पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने थाना पुलिस के सहयोग से लालपुल स्थित एक मकान में दबिश दी। बताते हैं कि ये मकान दिनेश के चचेरे भाई का है। दिनेश वहीं रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। देर शाम पुलिस ने खुनक गांव में दबिश दी, लेकिन दूसरे आरोपी की देर रात तक गिरफ्तारी नहीं हुई।बताते हैं दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं। ये नशीले पदार्थों की तस्करी भी करते हैं।