{"_id":"6089b10e8ebc3e2457515687","slug":"crime-badaun-news-bly445244991","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में पत्नी की मौत से गुस्साए देवर ने की भाभी की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में पत्नी की मौत से गुस्साए देवर ने की भाभी की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। एक दिन पहले पत्नी की मौत से गुस्साए युवक ने भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका उस वक्त अपने घर में अकेली थी। पति जब बाजार से लौटकर घर पहुंचा तो उसने कमरे में पत्नी का शव पड़ा देखा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर शव कब्जे में ले लिया। हत्या की वजह घरेलू कलह बताई गई है।
हत्या की घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव चूड़िया निवासी महेंद्र पाली दिल्ली में ऑटो चालक हैं। पत्नी और बच्चे उसी के साथ दिल्ली में रहते थे। मंगलवार को उसके छोटे भाई उपेंद्र की पत्नी ज्योति की मौत हो गई थी। इसके बाद ही बच्चों के साथ महेंद्र दिल्ली से लौटा और अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। बुधवार को वह किसी काम से पड़ोस के गांव में चला गया। लौटकर घर पहुंचा तो कमरे में पत्नी कविता (40) का शव पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान भी नजर आए।
महेंद्र की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के पति से घटना के बारे में जानकारी के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति महेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की हत्या भाई उपेंद्र ने की है। उपेंद्र को गांव में ही दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान उपेंद्र ने कहासुनी और मारपीट की बात तो पुलिस को बताई है लेकिन वह आगे की हकीकत को लेकर पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है।
विज्ञापन
कोई देख नहीं पाए.. भतीजों को भेज दिया था पड़ोसी के घर
उझानी (बदायूं)। घरेलू कलह में भाभी की हत्या करने के लिए देवर उपेंद्र ने सुबह से योजना बनानी शुरू कर दी थी। वह हालांकि रात में भी मौके की तलाश में रहा लेकिन घर में उसका भाई और बच्चे भी मौजूद थे लेकिन बुधवार सुबह में भाई किसी काम से पड़ोसी गांव में चला गया तो उसने दोनों भतीजों को गुमराह कर पड़ोसी के घर भेज दिया। इसके बाद मौका पाकर उसने घटना को अंजाम दे डाला।
भाभी कविता की हत्या में देवर उपेंद्र की हकीकत सामने आने के बाद ग्रामीण भी सकते में हैं। कोई भी यह नहीं समझ पा रहा है कि रिश्तों में इस कदर कटुता आने की वजह क्या रही है। दरअसल, उपेंद्र और उसकी भाभी के बीच काफी समय से रिश्ते तल्ख रहे हैं। कविता जब गांव में ही रहा करती थी तो कहासुनी भी हो जाती थी। यह बात ग्रामीणों को भी पता है। बताते हैं कि उपेंद्र ने कविता की हत्या करने के लिए उसी समय ठान लिया था जब मंगलवार को उसकी पत्नी ज्योति की मौत हुई। जबकि कविता समेत उसके पति के मन में उपेंद्र के प्रति को द्वेष भावना नहीं रही। अगर ऐसा होता तो महेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर नहीं लौटता। घटना के बाद मृतका के दोनों बेटों ने पिता को यही बताया कि चाचा ने उन्हें पड़ोसी घर जाकर खेल आने की बात कहकर भेज दिया था। इससे साफ है कि वह घर में भाभी के अकेले होने की तलाश कर घटना को अंजाम देने की सोच रहा था।
मृतका के तीन बच्चों में बड़े दोनों बेटे थे पड़ोसी के घर
उझानी। चूड़िया निवासी महेंद्र पाली पत्नी की हत्या के बाद से बदहवास है। उसने फोन पर बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। बड़े बेटा प्रांशु (10) के साथ अमन (7) पड़ोसी के घर खेलने के चला गया। ढाई साल की बेटी सुक्कू अपनी मां कविता के साथ ही घर पर थी। सुबह करीब 10 बजे महेंद्र पड़ोसी गांव में गया तो पत्नी और बच्चों के साथ भोजन भी किया था। महेंद्र तीन भाइयों में मझला है। बड़े भाई हरी सिंह अविवाहित है।
महिला की हत्या उसी के देवर ने की है। मृतका के पति ने हालांकि नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी भाभी को पत्नी की मौत का जिम्मेदार मान रहा था। इसी गुस्से में उसने हत्या कर दी। - गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय, सीओ