फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

शाहजहांपुर के दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Wed, 24 Feb 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। दुष्कर्म पीड़ित युवती ने आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी न होने पर एसपी को पत्र देकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। आरोपी दरोगा शाहजहांपुर में तैनात हैं। उसके खिलाफ एडीजी के निर्देश पर शाहजहांपुर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में पीड़ित ने कहा कि उसके साथ लगातार घटनाएं हो रहीं हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची युवती ने कहा कि शाहजहांपुर के दरोगा ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पहली बार उसने अकेले वारदात को अंजाम दिया। दूसरी बार दरोगा व उसके साथी पुलिस कर्मियों ने दुष्कर्म किया। ये दोनों मामले शाहजहांपुर जिले में दर्ज हैं। वहीं उनकी विवेचना चल रही है। हाल में दातागंज कस्बे में पीड़ित की बहन को कुचलने की कोशिश की गई। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन पुलिस ने किसी भी मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित के मुताबिक दुष्कर्म के मामले की विवेचना महिला थाना एसओ रेनू सिंह कर रहीं हैं। वह निष्पक्ष विवेचना करने के बजाय मामले की लीपापोती करने में लगी हैं। पीड़ित ने विवेचक बदलने की भी मांग की है। पीड़ित युवती का कहना है कि अगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed