फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी निकला नाबालिग

Wed, 03 Feb 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर से किशोरी को अगवाकर नोएडा में दुष्कर्म करने का आरोपी नाबालिग निकला है। पुलिस ने उस पर पॉक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। मंगलवार दोपहर पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

विगत 28 जनवरी को किशोरी शहर के लावेला चौक से लापता हो गई थी। उसके परिवार वालों ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए एक लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया। सोमवार को उसे मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल लाया गया था, जहां परिवार वालों ने पुलिस पर पॉक्सो एक्ट, एससी एसटी एक्ट और दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। दो दरोगाओं पर आरोपी का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया। हालांकि जब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने उचित धाराओं में कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं परिवार वाले शांत हुए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र साढ़े 17 साल है। इससे उसे जेल नहीं भेजा जा सकता। पुलिस ने उसे मंगलवार दोपहर बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया। इसकी विवेचना सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी को सौंप दी गई है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। इससे उसे बाल सुधार गृह बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed