{"_id":"600882898ebc3e32f455d803","slug":"crime-badaun-news-bly4344958143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में बुजुर्ग महिला के कुंडल खींचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी में बुजुर्ग महिला के कुंडल खींचे
विज्ञापन
बिल्सी। बुधवार को नगर के मोहल्ला संख्या आठ में सहकारी गोदाम के पास से गुजर रही एक बुजुुर्ग महिला के बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से आकर उसके कानों से कुंडल खींच लिए और भाग गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी गल्ला आढ़ती हरिओम माहेश्वरी की वृद्ध मां राजवती बुधवार शाम नगर के मोहल्ला संख्या आठ स्थित सहकारी गोदाम के पास से गुजर रही थी, तभी उनके पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसके कान पर झपट्टा मारकर सोने का कुंडल लेकर फरार हो गए। जब तक महिला ने शोर मचाना शुरू किया तब तक बाइक सवार बदमाश दीननगर शेखपुर चौराहे की ओर फरार हो गए। दिन में हुई इस घटना से लोगों में दहशत है। पीड़ित महिला ने घटना सूचना पुलिस को दी है।