फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उझानी में पशु पकड़े जाने के शोर पर दो पक्षों में पथराव, महिला समेत पांच लोग घायल

Wed, 20 Jan 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। कस्बे के गद्दीटोला मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर के सामने से बछिया पकड़कर ले जाने के आरोप को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षां के बीच मारपीट और फिर घरों के छतों से जमकर पथराव हुआ। इसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडे फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। दोनों पक्ष के आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

यह घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुई। उझानी के गद्दीटोला मोहल्ले के अब्बास के दरवाजे पर बंधी बछिया अचानक गायब हो गई। तलाशने पर अब्बास को पता चला कि उसकी बछिया कुरैशियान इलाके का एक व्यक्ति खोलकर ले गया है। बाद में बछिया गलियारे में घूमती मिल गई। अब्बास के बेटे ने जब आरोपी बछिया को ले जाने के बारे में पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। देेखते ही देखते दोनों पक्ष के कई लोगों ने छतों पर चढ़कर ईंट- पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

पथराव में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में परवेज, अमजद, मुगीश और अब्बास समेत एक महिला शामिल है। पथराव की सूचना के बाद कोतवाली से पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पथराव वाले दोनों गलियारों में मौजूद लोगों को भीड़ को खदेड़ दिया। साथ ही दोनों पक्ष के आठ लोगों को दबोच लिया गया। इनमें एक पक्ष के छह लोग शामिल हैं। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों की तलाश में पुलिस ने मोहल्ले में दबिश भी ली, लेकिन उनमें से कोई भी घर पर नहीं मिला। पथराव की घटना से मोहल्ले में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। देर शाम तक किसी भी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल लापता पशु के मोहल्ले में पड़े मिले अवशेष
गद्दीटोला मोहल्ले में पिछले साल कुछ इसी अंदाज में एक व्यक्ति का पशु घर के बाहर से लापता हो गया था। खोजबीन के दौरान उसके शरीर के अवशेष पड़े मिले तो हंगामा हो गया था। तब पशु मालिक ने तीन लोगों के खिलाफ पशु वध अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस कार्रवाई की वजह से उस वक्त विवाद तूल नहीं पकड़ पाया था।

मारपीट और पथराव को लेकर रुपयें के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पशु के बारे में किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी। - विशाल प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed