{"_id":"5fff4da68ebc3e2e3c10be84","slug":"crime-badaun-news-bly433658295","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। बुधवार को थाना पुलिस ने एक युवक की मौत के मामले में उस्मानपुर के झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। झोलाछाप पकड़ा नहीं गया है। वह अपनी दुकान बंद करके भाग गया है।
बीती सात जनवरी को धोवरखेड़ा निवासी खुशीराम पुत्र लखपत की झोलाछाप के इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिवार वालों का आरोप था कि खुशीराम अपनी दवा लेने उस्मानपुर गांव गया था। वहां उसने झोलाछाप रमेश चंद्र से दवा ली थी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उस दिन पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। जिसमें मृत्यु का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन उसका बिसरा प्रिजर्व कर जांच को भेजा गया है। बुधवार को खुशीराम के भाई रामरहीस ने थाने पहुंचकर रमेश चंद्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रेमपाल वार्ष्णेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली गई है। शेष कार्रवाई जांच के आधार पर कराई जाएगी।