फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

प्रधानाचार्य के घर से लाखों की चोरी, रिवाल्वर भी ले गए चोर

Mon, 05 Oct 2020 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime
जिला अस्पताल में विलाप करते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिला अस्पताल के सामने गली में शनिवार रात चोरों ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के घर को निशाना बना लिया। चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस गए और सोने-चांदी के आभूषण समेत 30 हजार की नकदी, एक रिवाल्वर समेत करीब 12 लाख रुपये की चोरी करके ले गए। प्रधानाचार्य को चोरी का पता रविवार शाम को चला। उन्होंने इस संबंध में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज गभियाई में सुरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य हैं। उनका परिवार जिला अस्पताल के सामने टीचर्स कॉलोनी के सरकारी आवास में रहता है। सुरेंद्र सिंह के मुताबिक रविवार को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा थी। उनकी ड्यूटी बरेली में लगी थी। वह शनिवार शाम ही बरेली चले गए थे। घर पर उनकी बेटी प्रीती सिंह मौजूद थी। वह अपनी ननिहाल नेकपुर मोहल्ला चली गई। रविवार शाम को प्रीती सिंह घर लौटी तो उन्होंने दरवाजे पर लगा ताला खोला लेकिन आवास का गेट अंदर से बंद देखकर वह चकित रह गई। इधर, बरेली में शिफ्ट बदलने के बाद सुरेंद्र सिंह का मोबाइल खुला तो प्रीती ने उन्हें इसकी जानकारी दी। वह देर शाम बरेली से घर लौटे तो उन्होंने किसी तरह घर का गेट खुलवाया।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चोर घर में पीछे का गेट तोड़कर घुसे थे। चोर उनके घर से 18 तोला सोना, पौन एक किलो चांदी, 30 हजार रुपये नकद और रिवाल्वर चोरी करके ले गए हैं। जाते समय चोर घर का दरवाजा अंदर से बंद कर गए। फिर पीछे के गेट से भाग गए। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। जिससे सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रधानाचार्य ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसकी पुलिस ने छानबीन जांच शुरू कर दी है। रविवार देर रात पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के घर से नकदी, जेवर और रिवाल्वर चोरी हुआ है। उन्होंने जो तहरीर दी है, उसके अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच के लिए टीम लगा दी गई है। उसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
- सुधाकर पांडेय, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed