{"_id":"5f70d8648ebc3e1a2722298b","slug":"crime-badaun-news-bly4213585161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट ऑफिस में लाखों का घोटालेबाज डाकिया राजू गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट ऑफिस में लाखों का घोटालेबाज डाकिया राजू गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
बिसौली कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया घोटाले वाले डाकिया। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबतोरी (बदायूं)। संग्रामपुर के पोस्ट ऑफिस में लाखों का घोटाला करने वाला डाकिया राजू उर्फ राजकुमार आखिरकार रविवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह छह माह से फरार चल रहा था। पुलिस उसे लगातार तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
डाकिया राजू उर्फ राजकुमार बिसौली कस्बे का निवासी है। वह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर में स्थित पोस्ट ऑफिस में डाकिया के पद तैनात था। बताते हैं कि पोस्ट ऑफिस के निरीक्षण अधिकारी सतीश कुमार मीना ने 31 दिसंबर 2019 को राजू के खिलाफ बिसौली कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। उस पर आरोप था कि उसने पोस्ट ऑफिस में अपना खाता खुलवा दिया था, जिसमें लोगों के रुपये ट्रांसफर करता रहता था। उस समय उनके सामने साढ़े चार लाख रुपये के गबन का मामला आया था। इसकी जांच दबतोरी चौकी इंचार्ज कामेश कुमार कर रहे थे। उनकी जांच में 11 लाख रुपये का घोटाला निकला। उसी समय राजू कस्बे से फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। रविवार सुबह राजू बिसौली कस्बे से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। इस मामले में विभागीय जांच आज भी चल रही है। अभी तक अधिकारी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे।
धनूपुरा में मारपीट का आरोपी जेल भेजा
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनूपुरा में मारपीट करने वाला आरोपी अरशद पुत्र लियाकत रविवार सुबह पकड़ा गया। उसने दूसरे समुदाय के युवक के साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका आज भी बरेली में इलाज चल रहा है। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है। अरशद मारपीट के बाद से फरार चल रहा था। रविवार दोपहर उसे जेल भेज दिया गया।