फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बदायूं के छठे हुए अपराधी हैं बाप-बेटे, शहर में की थी बक्सा व्यापारी की हत्या

Mon, 28 Sep 2020 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
crime
शहर के मोहल्ला छह सड़का निवासी गवाह के घर पर तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पीलीभीत जिले के अस्पताल से फरार हुआ शशांक बजाज और उसका पिता देशदीपक बजाज जिले के छठे हुए अपराधी हैं। दोनों ने वर्ष 2015 में एक बक्सा व्यापारी की हत्या की थी। इसके बाद दोनों बाप-बेटे जिले से फरार हो गए थे। कुछ माह बाद दोनों देहरादून में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए। उन्हें बदायूं लाया गया। बाद में देशदीपक को बरेली और शशांक बजाज को पीलीभीत जेल ट्रांसफर किया था। हाल में शशांक कोरोना पॉजिटिव निकला था। इस पर उसे जेल से निकालकर अस्पताल भेजा गया था। उसके भागने की सूचना पर बदायूं पुलिस की धड़कनें तेज हो गई हैं। इससे उनके भुक्तभोगी परिवार वालों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनबड़िया निवासी देशदीपक बजाज ने अपनी पत्नी मोहिनी की वर्ष 1999 में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटी और एक बेटा शशांक बजाज उर्फ शैलू है। वह अपने बेटे को हमेशा साथ रखता था। 20 दिसंबर 2013 को दोनों पिता-पुत्र ने शहर के मेंथा व्यापारी दीपू के ऊपर फायरिंग कर दी थी। जिसमें दीपू गोली लगने से घायल हुए थे और उनके पड़ोसी को गोली लगी थी। हालांकि दोनों ठीक हो गए। 2012 में बाप-बेटों ने गांधी ग्राउंड के शिव मंदिर के नजदीक ठेकेदार संजू गुप्ता को गोली मारी। संजू गुप्ता पर रामलीला मैदान में चल रहे मेले में वाहन स्टैंड का ठेका था। देशदीपक अपराधी था। उसने वसूली का विरोध किया। संजू ने ठेके के अनुसार रुपये मांगे तो उन्हें गोली मार दी। काफी समय तक दोनों फरार रहे। इसके बाद उन्होंने एक मई 2015 को छह सड़का पर बक्सा व्यापारी सुभाष की हत्या कर दी। सुभाष मेंथा व्यापारी दीपू के पिता थे। सुभाष की हत्या के बाद दोनों पिता-पुत्र यहां से फरार हो गए। जुलाई 2015 में दोनों देहरादून में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए थे। फिर उन्हें बदायूं जेल लाया गया।
विज्ञापन

सितंबर 2018 में देशदीपक बजाज को बरेली और शशांक बजाज को पीलीभीत जेल ट्रांसफर किया गया था। तब से दोनों अलग-अलग जेलों में बंद थे। हाल ही में शशांक बजाज कोरोना पॉजिटिव निकला था। इस पर जेल से निकालकर अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां से शनिवार रात वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंथा व्यापारी की बढ़ाई सुरक्षा, पुलिस तैनात
शातिर अपराधी शशांक बजाज के फरार होने की सूचना पर मेंथा व्यापारी दीपू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर पर पुलिस तैनात की गई है। एक सिपाही 24 घंटे के लिए लगाया गया है। चीता मोबाइल पुलिस और चौकी इंचार्ज लगातार सुरक्षा व्यवस्था चेक कर रहे हैं।

पीलीभीत जिले से जैसे ही शातिर अपराधी के फरार होने की सूचना आई कि हमने तभी कोतवाली पुलिस को बता दिया। कहा है कि उन अपराधियों ने जिन लोगों पर हमला किया था कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। मेंथा व्यापारी के घर पुलिस लगा दी गई है। कोई और जरूरत पड़ेगी, वो भी किया जाएगा।
- विनय कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed