{"_id":"5f67ab1b8ebc3e32dc35df66","slug":"crime-badaun-news-bly42054381","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुनक गांव में चार घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुनक गांव में चार घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद फैला पड़ा सामान
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं / मूसाझाग। शनिवार रात खुनक गांव के पांच घरों से दीवार फांदकर घुसे चोर साढ़े तीन लाख की नकदी समेत लाखों का सामान चोरी करके ले गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम खुनक निवासी राजेंद्र सिंह शनिवार रात अपने घर में सो रहे थे। जबकि उनके बेटे राजीव और संजीव खेत पर सिंचाई करने गए थे। संजीव की पत्नी मधु और राजीव की पत्नी रजनी घर में सो रहीं थीं। रात किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। फिर घर में रखे साढ़े तीन लाख रुपये, तीन संदूकों में रखे सोने चांदी के जेवर समेत काफी सामान चोरी करके ले गए। मध्यरात्रि के समय अचानक राजेंद्र सिंह की आंख खुली। उन्होंने घर में सामान फैला देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की, तो पता चला चोरों ने गांव के मदन पाल, अनिल और राजकुमार के घरों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर तीनों लोगों के घरों से करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों से गांव में संदिग्ध लोगों की आवाजाही थी। आसपास गांव गिरधरपुर और उझौली के जंगल में लोग रोजाना देखे जा रहे थे। इससे गांव में दहशत का माहौल था। फिर भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी। पुलिस ने राजेंद्र सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।