फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जिले में एक और दंपती से लूट, तमंचे के बल पर जेवर लूट ले गए बदमाश

Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
दातागंज (बदायूं)। फैजगंज बेहटा की तरह बुधवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने दातागंज इलाके में एक दंपती से लूटपाट की। पहले उनसे मारपीट की। फिर तमंचे के बल पर करीब तीन लाख रुपये के जेवर लूट लिए। इसमें दंपती को गंभीर चोटें आईं हैं। जब पुलिस को पता चला तो पसीने छूट गए। बाद में पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम घटपुरी निवासी रामवीर की अभी हाल में मूसाझाग इलाके के ग्राम नेताझुकसा निवासी कीर्ति से शादी हुई है। रामवीर के मुताबिक वह बुधवार शाम बाइक पर अपनी पत्नी कीर्ति के साथ ससुराल नेता झुकसा जा रहे थे। दातागंज-बदायूं मार्ग पर उनकी बाइक सिसैइया गांव के नजदीक पहुंची कि तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनका पीछा करते हुए पहुंचे। उन्होंने लात मारकर रामवीर की बाइक गिरा दी। इससे दंपती सड़क पर जा गिरे। बदमाशों ने भी अपनी बाइक रोक ली और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने तमंचा दिखाते हुए महिला के गले में पड़ा मंगलसूत्र, चार चूड़ी, पाजेब, कुंडल और पांच हजार रुपये लूट लिए। फिर उसके बाद मौके से भाग गए। उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन उस दौरान कोई आसपास मौजूद नहीं था। इससे बदमाशों को मौका मिला गया। दंपती ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इससे कोतवाली इंस्पेक्टर जीत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने दंपती से जानकारी लेते हुए क्षेत्र में कांबिंग भी की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने दंपती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed