फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फैजगंज बेहटा में दिनदहाड़े लूट, तमंचे के बल पर नवदंपती से जेवर लूट ले गए बदमाश

Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा इलाके में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार दोपहर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार चार बदमाशों ने अपने घर लौट रहे नवदंपती को लात मारकर बाइक से गिरा दिया। फिर उनसे तमंचे के बाल पर करीब चार लाख रुपये के जेवर लूट लिए। बदमाश उनका मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिद्घपुर कैथोली निवासी रायसिंह की शादी दो माह पूर्व फैजगंज बेहटा के गांव सीकरी की आरती के साथ हुई थी। राय सिंह के मुताबिक उसकी ससुराल मेें सोमवार को कनागत की दावत थी। दोनों लोग एक दिन पहले यानी रविवार को सीकरी गए थे। उसकी पत्नी आरती ससुराल से मायके जा रही थी। इससे वह अपने सारे सोने-चांदी के आभूषण पहनकर मायके गई थी। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दंपती बाइक पर सीकरी से सिद्घपुर कैथोली लौट रहे थे। रास्ते में आसफपुर-मुड़िया धुरेकी रोड पर ग्राम मानपुर के पास नजदीक दो बाइक पर चार बदमाश पीछा करते हुए पहुंच गए। उन्होंने चलती बाइक से लात मारी जिससे राय सिंह की बाइक असंतुलित होकर गिर गई। उसके घुटने छिल गए।
विज्ञापन

आरती को भी चोट आई। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले बदमाशों ने उन्हें तमंचा लगाकर भयाक्रांत कर दिया। आरती देवी से बदमाशों ने गले हार, पाजेब, कानों के कुंडल, चांदी की तगड़ी, टीका और चांदी का बिछुआ आदि लूट लिया। राय सिंह का मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और मुड़िया धुरेकी की ओर बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। दंपती ने किसी तरह राहगीरों के फोन से पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दंपती ने बताया कि उनके करीब चार लाख रुपये के जेवर लूटे गए हैं। उन्होंने पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बोले- इतने जेवर पहनकर क्यों चलीं
योगी सरकार एक ओर प्रदेश को भय मुक्त प्रदेश बनाने में जुटी है ताकि महिलाएं, बच्चे, छात्राएं कहीं भी आ जा सकें। उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो। वहीं फैजगंज बेहटा पुलिस लूटपाट की शिकार महिला की मजाक बनाती नजर आई। जो महिला ससुराल से मायके जा रही थी, उसका जेवर पहनना लाजमी था। स्थानीय रीति रिवाजों के अनुसार नई नवेली दुल्हन के शरीर पर आभूषण न देखकर मोहल्ले या गांव परिवार के लोग बातें करते हैं। ऐसे में आरती भी जेवर पहनकर गई थी। उसे क्या पता था कि फैजगंज बेहटा इलाके में पुलिस लापरवाह है जहां रात तो क्या दिन में भी लूटपाट जैसी घटनाएं हो जाती हैं। पीड़ितों का कहना है कि उस पर भी इंस्पेक्टर अमृतलाल ने उनसे ये कहा कि इतने जेवर पहनकर क्यों चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed