फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

एसडीएम और सीओ का छापा, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, एक जेसीबी पकड़ी

Sun, 30 Aug 2020 06:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
crime
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव बुधनगर में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ आखिर शुक्रवार रात एसडीएम संजय कुमार और सीओ संजय रेड्डी ने संयुक्त रूप से छापामारी की। इस दौरान अवैध खनन में लगे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी पकड़ ली। अवैध खनन में लगे लोग अफसरों को देखकर भाग निकने। मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

उघैती के गांव बुधनगर में काफी समय से अवैध खनन चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे एसडीएम संजय कुमार और सीओ संजय रेड्डी ने बुधनगर के जंगल में छापा मारा। अधिकारियों को देखकर खनन करने वालों में भगदड़ मच गई। मौके से अधिकारियों ने पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी पकड़ कर उघैती पुलिस के सुपुर्द कर दी। शनिवार को अवैध खनन के एस मामले में प्रेमपाल पुत्र मदनलाल निवासी लश्करपुर उईया थाना इस्लामनगर, मुनेश पुत्र किशनलाल निवासी उघैती, बुनियाद पुत्र आंगन खां निवासी लश्करपुर उईया, जहीन उर्फ छोटू पुत्र इकबाल नदेरी थाना इस्लामनगर और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खनन की वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
गांव के लोग काफी समय से खनन के शिकायत कर रहे थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हाल ही में किसी ने खनन की वीडियो बना ली। इसके बाद इस वीडियो को अधिकारियों को भी भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि वीडियो का डीएम ने भी संज्ञान लिया। शुक्रवार रात पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। देर रात ही छापा मार कार्रवाई चालू कर दी गई। खनन के वीडियो को लेकर भी इलाके में काफी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed