{"_id":"5f4aac138ebc3e3d1769ac75","slug":"crime-badaun-news-bly417956480","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से मछली विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से मछली विक्रेता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं (बदायूं)। शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने म्याऊं-दातागंज मार्ग पर एक मछली विक्रेता को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। लोगों ने उसके चालक को भी पकड़ लिया। पुलिस ने मछली विक्रेता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी इसरार (55) पुत्र सूबेदार मछली बेचने का काम करता था। म्याऊं-दातागंज रोड किनारे गौंतरा तिराहे पर उसकी दुकान थी। वहीं, तख्त पर बैठकर वह मछली बेचता था। बताते हैं कि शनिवार दोपहर इसरार मछली बेच रहा था। दोपहर 12 बजे करीब शहर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर उसकी दुकान में जा घुसी। इससे मछली विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे को देखकर मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत कार और उसके चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक और उसकी कार कब्जे में लेकर पुलिस चौकी भेज दी। इस मामले में मछली विक्रेता के ससुर तजीर खान ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मछली विक्रेता के तीन लड़के और चार लड़कियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।