{"_id":"5f47fd4e8ebc3e3d116739dd","slug":"crime-badaun-news-bly417709350","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने से टकराईं दो बाइकें, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने से टकराईं दो बाइकें, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
म्याऊं (बदायूं)। गुरुवार शाम दातागंज-म्याऊं मार्ग पर ग्राम सांड़ी के नजदीक दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक युवक और एक किशोर की मौत हो गई जबकि किशोर की मां समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सांड़ी निवासी राम भजन (20) पुत्र श्रीराम गुरुवार शाम बाइक लेकर म्याऊं की बाजार जा रहा था। उसके साथ बाइक पर सत्यवीर (25) पुत्र रामरतन और सूरजपाल (24) पुत्र वीरेंद्र भी जा रहे थे। बताते हैं कि रामभजन बाइक चला रहा था। हेलमेट लगाने की बजाए उसकी बाइक में लटका हुआ था। ये लोग बाइक लेकर गांव से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में रामभजन और दूसरी बाइक पर सवार अनार सिंह (17) पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम जालिम नगला थाना हजरतपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सत्यवीर और सूरजपाल समेत अनार सिंह के साथ बाइक पर आ रही उसकी मां जगरानी (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए। उन पर सवार लोग सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। उन्हें देखकर मौके पर दर्जनों लोग जमा हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। म्याऊं चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच। तब तक रामभजन और अनार सिंह दम तोड़ चुके थे।
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अनार सिंह अपनी मां के साथ बाइक लेकर म्याऊं से घर लौट रहा था। हादसे के वक्त वो भी हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। इस हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।