फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

घर में घुसे चोर संदूक उठा ले गए, जेवरात निकालकर जंगल में फेंका

Fri, 28 Aug 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। अंसारी कॉलोनी (चटइया) में चोरों ने एक व्यक्ति के घर को खंगाल लिया। सुबह जागने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खुला देखा तो कमरे में उन्हें संदूक नजर नहीं आया। खोजबीन के दौरान खाली संदूक और कपड़े जंगल में पड़ मिल गए लेकिन उसके अंदर से नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवरात गायब थे। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी की घटना बुधवार रात की है। अंसारी कॉलोनी निवासी सुल्तान दिल्ली में काम करता है। रात में करीब 11 बजे घर लौटा और दरवाजा बंद कर सो गया। उसके मकान की एक साइड की दीवार की ऊंचाई काफी कम है। बताते हैं कि इसी दीवार को फांदकर अंदर घुसे चोरों ने कमरे से संदूक निकाल लिया। परिवार के लोगों को इसकी भनक भी नहीं लग पाई। सुबह जागने पर उन्हें कमरे में संदूक नजर नहीं आया तो एक-दूसरे से पूछा भी, लेकिन कोई भी आपस में कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद परिवार के लोग खोजबीन करते हुए सड़क पार एक खेत की तरफ पहुंचे तो खाली संदूक उन्हें पड़ा मिल गया।
विज्ञापन

गृहस्वामी ने बताया कि संदूक में सोने के जेवरात में दो जोड़ी झाले, सोने की चेन, मंगलसूत्र और दो चूड़ियों के अलावा 20 हजार रुपये रखे थे जो मौके पर नहीं मिले। इसके बाद गृहस्वामी ने फोन करके पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताते हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को सुल्तान ने कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed