फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सदर कोतवाल के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई, जांच शुरू

Sat, 15 Aug 2020 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। कांग्रेसियों को हड़काने के चक्कर में सदर कोतवाल ने जो भाषाशैली का प्रयोग किया था, उसका वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। इसमें पुलिस की फजीहत भी हो रही है। मामले में सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी ने जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

मामले की शुरुआत कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की पिटाई से हुई थी। कार्यकर्ता राजा खान का एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। जिस पर उस व्यक्ति ने राजा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। इससे पुलिस उसे पकड़कर सोथा चौकी ले गई। इस दौरान चौकी के एक सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगा। पुलिस ने राजा का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। जमानत के बाद शाम को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और कई कार्यकर्ता राजा का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराने पहुंचे थे। उन्होंने सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी को इसकी सूचना दे दी थी। जब इसके बारे में सदर कोतवाल को पता चला तो वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने न सिर्फ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हड़काया, बल्कि ये तक कह दिया कि सीओ क्या होते हैं। थाना मैं चलाता हूं, कोतवाल से कोई बड़ा नहीं होता। मैं एफआईआर दर्ज करूंगा और जांच करूंगा, तभी कार्रवाई करूंगा। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कोतवाल की वीडियो भी बना ली। बाद में उसे वायरल कर दिया। जब ये वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची तो हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले की शिकायत पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी को जांच सौंप दी है। शुक्रवार को सीओ सिटी ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। वीडियो के अनुसार देखा जाए तो कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। बाकी जांच रिपोर्ट पर निर्भर है। सीओ फिलहाल इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

-कांग्रेसी नेताओं ने जो तहरीर दी है। उसकी सीओ को जांच सौंप दी गई है। अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed