फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बैंक में जमा किए 5.40 लाख...शाम को खाते से निकल गए दस हजार रुपये

Mon, 10 Aug 2020 10:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर में गांधी ग्राउंड के नजदीक स्थित एसबीआई कृषि विकास शाखा में एक ग्राहक ने अपने खाते में पांच लाख चालीस हजार रुपये जमा कराए, जिसका उसे मेसेज भी मिल गया, लेकिन शाम को उसके खाते से जब दस हजार रुपये निकलने का मेसेज आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ लेकिन अगले दो दिन बैंक बंद थीं। सोमवार को उन्होंने बैंक जाकर इस मामले की शिकायत की। पहले तो बैंक वालों ने अपनी गलती नहीं मानी लेकिन पुलिस कार्रवाई की बात करने पर बैंक ने निकले रुपये उपभोक्ता के खाते में जमा करा दिए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम सिलहरी निवासी ब्रजेश सिंह पुत्र जगदीश सिंह शुक्रवार सुबह 11 बजे गांधी ग्राउंड के नजदीक भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा में पांच लाख 40 हजार रुपये जमा करने पहुंचे थे। उन्होंने वाउचर भरकर रुपये जमा किए। उसके बाद अपने घर चले गए। रुपये जमा होने का उनके मोबाइल में एक मेसेज भी आया था। शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर एक और मेसेज आया, जिसमें 10 हजार रुपये निकलने की सूचना थी। मेसेज देखकर ब्रजेश सिंह हैरान रह गए। वह तुरंत बैंक आए लेकिन तब तक बैंक बंद हो चुकी थी।
विज्ञापन

इसके बाद माह का दूसरा शनिवार और रविवार को बैंक बंद रही। सोमवार सुबह ब्रजेश सिंह और उनके भाई संदीप सिंह बैंक पहुंच गए। बैंक का कोई अधिकारी या कर्मचारी ये मानने को तैयार नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने अपना मेसेज दिखाया और पुलिस कार्रवाई कराने की बात कही तो बैंक मैनेजर ने मामले की जांच कराई। तब कैशियर ने माना कि हां उससे गलती हुई है। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने ब्रजेश सिंह सिंह के 10 हजार रुपये खाते में जमा करा दिए। इस संबंध में बैंक मैनेजर कौशल किशोर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये ये लिपिकीय गलती थी। उसे सही करा दिया गया है। उपभोक्ता के खाते में रुपये जमा करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed