{"_id":"5f3150168ebc3e3cbe1c31df","slug":"crime-badaun-news-bly41576303","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा लाइनमैन पर तमंचा ताना, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा लाइनमैन पर तमंचा ताना, लूट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। दूसरे फीडर पर काम करने से इनकार करने पर दबंग ने संविदा लाइनमैन पर तमंचा तान दिया। आरोप है कि लाइनमैन से बाइक और रुपये भी लूट लिए। लाइनमैन की तहरीर के बाद फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने आरोपी को मय बाइक के गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
मुड़िया धुरेकी विद्युत सब स्टेशन पर संविदा लाइनमैन धीरेंद्र कुमार सिंह की तैनाती है। रविवार शाम वह नसरौल फीडर पर पेट्रोलिंग कर रहा था। रास्ते में गांव जगत पीपरी का एक दबंग मिला। उसने लाइनमैन पर दूसरे फीडर पर काम करने का दबाव बनाया। लाइनमैन से इनकार कर दिया। आरोप है कि दबंग ने लाइनमैन से गाली-गलौज की और तमंचा तानकर उससे नकदी और बाइक लूट ली। घटना के बाद लाइनमैन ने सब स्टेशन पहुंच कर साथियों को जानकारी दी। धीरेंद्र संविदा कर्मचारी संघ का जिला अध्यक्ष भी है। स्टाफ के लोगों के साथ थाने पहुंच कर उसने तहरीर दी। पहले तो पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। बाद में तहरीर ले ली और रात में ही दबंग को जगत पीपरी गांव से मय बाइक गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की। विद्युत संविदा कर्मचारियों में इससे रोष है।