फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ट्रैक्टर-ट्राली में पकड़ा राशन, थाने में खड़ी कराई ट्राली

Thu, 30 Jul 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं/ कुंवरगांव। मंगलवार देर रात गांव यूसुफनर के एक व्यक्ति ने एसडीएम को शिकायत की कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली राशन का सामान कालाबाजारी के लिए ले जा रहा है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस और पूर्ति निरीक्षक ने राशन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। मामला देर रात का होने की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने में खड़ी करा दी। बुधवार को पूर्ति निरीक्षक दोपहर बाद में गांव में जांच करने के लिए पहुंचे । फिलहाल अभी जांच चल रही है। गुरुवार को इसकी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

कुंवरगांव इलाके के गांव यूूसुफनगर के एक व्यक्ति की शिकायत पर रात पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी ने पुलिस के साथ छापा मारा। और ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की। इसमें राशन से भर ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने में खड़ा करा दिया। और रात में कोटे की दुकान को सील कर दिया था। वहीं बुधवार को दोपहर बाद पूर्ति निरीक्षण जांच के करने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपने सामने सील तुड़वाई और स्टाक रजिस्टर और राशन चेक किया। जिसकी देर शाम तक जांच चलती रही। वहीं पूर्ति निरीक्षक की तरफ से रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो गुरुवार को एसडीएम को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई एसडीएम करेंगे। वहीं सूत्रों के अनुसार मौके पर स्टॉक और रजिस्टर में सब कुछ सही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed