फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

कछला में गंगाघाट पर वृद्ध का मिला, जहर खाकर जान देने का शक

Thu, 30 Jul 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर बुधवार दोपहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुरोहितों ने शव देखकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश भी की लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। मृतक की जेब में सल्फास और कीटनाशक की दो खाली डिब्बी बरामद होने से माना जा रहा है कि उसने कीटनाशक खाकर जान दी है।
विज्ञापन

गंगाघाट पर रेलवे पुल के पश्चिमी छोर पर पूर्वाह्न में करीब 65 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मृतक पीले रंग का कुर्ता, अंदर जेबदार सफेद बनियान और सफेद पायजामा पहने था। शव के पास ही काले रंग का बैग भी पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह और कछला चौकी इंचार्ज ललित शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की जेबें खंगाली तो अंदर कुछ भी ऐसा नहीं मिल जो उसकी शिनाख्त में सहायक बनता। पुलिस को उसके कुर्ते की जेब से कीटनाशक और सल्फास की खाली डिब्बी बरामद की। बैग में नेकर-बनियान के अलावा कुछ नहीं निकला। तहकीकात के दौरान गंगाघाट के पुरोहितों और प्रसाद विक्रेताओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस व्यक्ति को सुबह घाट पर घूमते देखा था, लेकिन बाद में वह पुल की तरफ चला गया। बरामद कीटनाशक की खाली डिब्बी को लेकर पुलिस को भी उस पर आत्महत्या कर लेने का शक बना हुआ है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आत्महत्या की वजह घरेलू कलह भी हो सकती है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed