फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

सड़क हादसे में घायल सिपाही की मुरादाबाद के हॉस्पिटल में मौत

Tue, 28 Jul 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
crime
आसफपुर (बदायूं)। बिसौली-रामपुर रोड पर गश्त के दौरान एक हादसे में घायल हुए सिपाही अभिषेक की देर रात मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सिपाही आसफपुर पुलिस चौकी पर तैनात था। हादसे में एक होमगार्ड भी घायल हुआ है। सिपाही के शव का मुरादाबाद जिले में पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं से उसका शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सिपाही अभिषेक (24) पुत्र सुशील सिंह मूलरूप से हापुड़ जिले में पिलखुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा का निवासी था। एक साल पहले ही अभिषेक पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद छह माह पूर्व उसकी पहली तैनाती फैजगंज बेहटा थाने में हुई थी। इस समय उसकी पोस्टिंग आसफपुर पुलिस चौकी पर थी। बताते हैं कि रविवार रात अभिषेक होमगार्ड राजवीर के साथ बाइक लेकर इलाके में गश्त पर निकला था। देर रात बिसौली-रामपुर रोड पर अरिल नदी के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर उनके हेलमेट नहीं मिले थे। रात में ही फैजगंज बेहटा पुलिस ने उन्हें मुरादाबाद भेज दिया था जहां देर रात अभिषेक की मौत हो गई। सोमवार सुबह मुरादाबाद में ही सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके परिवार वाले देर रात ही मुरादाबाद के अस्पताल पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। वहीं, होमगार्ड की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन मार्च को हुई थी सिपाही की शादी
आसफपुर। सिपाही अभिषेक दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। अभी तीन माह पहले ही तीन मार्च को उसकी शादी रचना से हुई थी। ट्रेनिंग के बाद जैसे ही उसे फैजगंज बेहटा थाने में तैनाती मिली, उसने अपनी पत्नी को भी यहीं बुला लिया। सिपाही इस समय आसफपुर के बुध बाजार कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रह रहा था। पति की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी बेसुध हो गई। परिवार वाले उसे अपने साथ हापुड़ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed