फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

विवाहिता से दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया तो खाया जहर

Sun, 26 Jul 2020 06:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो के बल पर ब्लैकमेल करने से तंग आकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके पति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

मामला गुरुवार शाम का है। महिला का पति शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। वह गुरुवार शाम ड्यूटी करके घर लौटा था। तब उसकी पत्नी जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसकी हालत देखकर परिवार वाले दंग रह गए। वह तुरंत महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने महिला को भर्ती कराया। बाद में कुछ होश आया तो परिवार वालों को जहर खाने की वजह पता चली। उसकी कहानी सुनकर परिवार वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। महिला ने बताया कि दूसरे गांव का एक युवक करीब तीन साल से परेशान कर रहा है। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसी दौरान वीडियो भी बनाए थे। तब से आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। परिवार वालों की इज्जत न उछले, इससे उसने किसी को आपबीती नहीं सुनाई। युवक उसकी अस्मत लूटता है। अभी कुछ दिन पहले महिला अपने पिता के कमरे पर शहर आई थी। आरोपी युवक भी वहीं पहुंच गया और उसने दुष्कर्म किया। लगातार उसके ब्लैकमेल करने से वह तंग आ चुकी थी। इससे महिला ने जान देने की कोशिश की। इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। इससे परिवार वालों ने पुलिस पर ही मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस
अरविंद सिंह, प्रभारी एसओ सिविल लाइंस ने कहा कि महिला ने जहर खाया था। इस पर मजिस्ट्रेट ने उसका गोपनीय बयान लिया था। तब महिला ने अपने साथ दुष्कर्म या ब्लैकमेल करने जैसी कोई बात नहीं बताई थी। उसने पारिवारिक विवाद बताया था। ऐसे में पुलिस किसी दूसरे युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई कर सकती है। वहीं, विनय कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी ने बताया कि इस मामले में कोई सूचना नहीं आई है। अगर शिकायती पत्र दिया है तो उन्होंने थाने में दिया होगा। वह इसकी जानकारी कर रहे हैं कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed