फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दोस्त ही निकले आकाश के कातिल, बहन से अवैध संबंधों के शक में कर दी हत्या

Mon, 20 Jul 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
इस्लामनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/इस्लामनगर। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम निठाया में गला घोंटकर मारे गए आकाश के हत्यारे कोई और नहीं बल्कि उसके ही दोस्त निकले। आकाश शुक्रवार शाम अपने दो दोस्तों के साथ खेतों की ओर गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चला था। शनिवार सुबह उसकी लाश मिली। इस पर पुलिस ने उसके दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। दोनों ने कबूल कर लिया है कि उन्होंने ही आकाश की हत्या की है। एक आरोपी को शक था कि आकाश के उसकी बहन से अवैध संबंध थे। इससे उसने दोस्त के साथ मिलकर आकाश को मार दिया।
विज्ञापन

ग्राम निठाया निवासी आकाश कुमार (17) पुत्र चमन सिंह की शुक्रवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। सुबह उसका शव निठाया और ब्यौर के बीच जितेंद्र और अशोक के खेत में पड़ा मिला था। इस पर चमन सिंह ने आकाश के चार दोस्त शिवम पुत्र अमर सिंह, शक्ति पुत्र शिवकुमार, सोनू और हरिओम पुत्रगण रामबाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। चमन सिंह का कहना था कि आकाश की आरोपियों से गहरी दोस्ती थी। वह एक साथ रहते थे। शुक्रवार रात ये चारो आरोपी आकाश को अपने साथ ले गए थे। तब से उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने शिवम और सोनू को शनिवार सुबह हिरासत में ले लिया। तब से उनसे पूछताछ चल रही थी। देर रात उन दोनों ने कबूल कर लिया कि आकाश की हत्या उन्होंने ही की है।
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि उसका और आकाश का घर बराबर में है। दोनों की छतें मिली हुई हैं। दो दिन पहले उसने अपनी बहन को आकाश के साथ देख लिया था। इससे वह आकाश की हत्या करना चाह रहा था। शुक्रवार शाम वह और सोनू आकाश को बहाने से खेत की ओर ले गए। वहीं, उन्होंने पहले दरांती से आकाश की गर्दन काटने की कोशिश की। बाद में उन्होंने शर्ट उतारकर उसका गला घोंट दिया और मुंह भी दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिवम और सोनू को मुख्य आरोपी मानते हुए रविवार दोपहर बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने हरिओम और शक्ति को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस
किशोर की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने की है। इनमें एक आरोपी को शक था कि किशोर के उसकी बहन से अवैध संबंध थे। इससे उन्होंने किशोर को ले जाकर मार दिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
- सिद्घार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed