फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मेड़ के विवाद में फौजदारी, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Thu, 16 Jul 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
crime
उसावां के गांव भवन नगला में हुई मारपीट के बाद में घायल लोग।संवाद - फोटो : BADAUN
उसावां। मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों ओर से महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इन्हें सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

उसावां के गांव भवन नगला के वेदराम और श्यामपाल के बीच बुधवार दोपहर खेत की मेड़ को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला रफा-दफा हो गया। शाम पांच बजे के बाद दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने घर पहुंचे। खेत पर हुआ विवाद यहां फिर से ताजा हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए। इसमें वेदराम की पत्नी शिवदेवी, बेटी अनीता, माला, जावित्री, राजीव घायल हो गए। श्यामपाल की पत्नी मोरकली को भी चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में ले जाया गया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी एसओ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि उनके पास अभी एक पक्ष की ओर से तहरीर आई है। दूसरा पक्ष अभी थाने नहीं आया है। दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed