फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मक्का के खेत में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 16 Jul 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम परौली में बुधवार सुबह एक युवक का शव मक्का के खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ग्राम परौली निवासी मंजू कुमार (22) पुत्र दाताराम मंगलवार रात आठ बजे खाना खाकर अपने खेत पर मक्का की रखवाली करने गया था। परिवार वालों के मुताबिक युवक अधिकतर समय खेत पर ही बिताता था। बुधवार सुबह वह घर लौटकर नहीं आया तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई। इस पर परिवार वाले उसे खोजते हुए खेत पर पहुंच गए जहां मक्का के बीच खेत में एक पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। उसके पैर जमीन से स्पर्श हो रहे थे। इससे परिवार वालों ने युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह फंदे पर लटकने से बताई गई है। युवक दो भाइयों में छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed