{"_id":"5f0f40028ebc3e639d78f6fc","slug":"crime-badaun-news-bly4127881192","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज इलाके में 70 वर्षीय किसान की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीरगंज इलाके में 70 वर्षीय किसान की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
ब्यौली गांव में किसान की पत्नी से जानकारी लेते एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ बिसौली। वजीरगंज इलाके में मंगलवार रात एक 70 वर्षीय किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसान रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। उसके नजदीक पत्नी सो रही थी। हत्यारे आए और गला रेतकर चले गए, लेकिन पत्नी को कुछ पही ता नहीं चला। सुबह परिवारवालों ने किसान की लाश देखी। इसकी सूचना पर थाना पुलिस और एसपी देहात मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
70 वर्षीय श्रीपाल वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौली निवासी थे। वह खेतीबाड़ी कराकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवारवालों के मुताबिक श्रीपाल के दो बेटियां और एक बेटा चरन सिंह है। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। मंगलवार रात चरन सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर के अंदर सो रहा था, जबकि श्रीपाल घर के बाहर खुली जगह में सो रहे थे। नजदीक में उनकी पत्नी गायत्री की चारपाई पड़ी थी। सुबह पांच बजे गायत्री उठी, तो किसान की खून से लथपथ लाश पड़ी देखी। उसे देखकर गायत्री की चीख निकल गई। इससे परिवारवाले भी जाग गए। कुछ ही देर में गांव के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बताते हैं कि बुजुर्ग का किसी धारदार हथियार से गला रेता गया था। इसके बाद हत्यारे उसकी ही लुंगी ओढ़ाकर भाग गए और परिवार वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसकी सूचना पर एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालों से जानकारी ली। बुजुर्ग की हत्या में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। एसपी देहात ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
...तो नजदीकी निकलेगा बुजुर्ग का कातिल
70 वर्षीय किसान श्रीपाल की हत्या किसने और क्यों की है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। बताते हैं कि किसान के बेटे का ससुर भी उसके घर रहता था। वह मंगलवार रात से घर पर नहीं मिला है। हालांकि उसके बेटे ने ससुर पर किसी प्रकार की आशंका नहीं जताई है। वहीं सवाल उठ रहे हैं कि नजदीक में वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई और उसकी पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इधर ये भी बताया जा रहा है कि वृद्ध की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी और न ही कोई जमीनी विवाद था। इस पर पुलिस का अनुमान है कि वृद्ध का हत्यारोपी कोई नजदीकी निकलेगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
वजीरगंज के ब्यौली गांव में एक वृद्ध की गला रेतकर हत्या की गई है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस हत्याकांड में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात