{"_id":"5f0cb0d28ebc3e63ae52abea","slug":"crime-badaun-news-bly412637050","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
विलाप करते संजेश के परिजन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं (बदायूं)। सोमवार सुबह म्याऊं कस्बे में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर उसके चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अलापुर क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी आशाराम का पुत्र संजेश (20) सोमवार सुबह बाइक से अलापुर गया था। वहीं उसने बाइक की धुलाई कराई और वापस चल दिया। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए था। बताते हैं कि उसकी बाइक किसान ग्रामीण बैंक के सामने पहुंची थी कि उसी समय इंटरलॉकिंग ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें संजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर दर्जनों लोग मौके पर आ गए। बैंक पर तैनात पुलिस कर्मी ओमवीर सिंह और सुनील कुमार ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर उसके चालक को पकड़ लिया। इसकी सूचना पर चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस चालक को चौकी ले गई। इधर, हादसे की जानकारी होते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया है। वह रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।