{"_id":"5f0b56158ebc3e6352058ba4","slug":"crime-badaun-news-bly412519869","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरऊ में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरऊ में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के कुरऊ गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक किसान पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम कुरऊ निवासी विनोद पटेल (45) पुत्र प्रहलाद सिंह शनिवार शाम अपने खेत पर गया था। आरोप है कि वह देर शाम खेत से लौट रहा था। उसी वक्त गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला बोल दिया। उन्हें घेरकर लाठी-डंडे से पिटाई लगाई। एक आरोपी ने उनके सिर में कुल्हाड़ी मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद राहगीरों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। जिससे परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। विनोद ने करीब आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।