फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बैलगाड़ी से गिरकर किसान की मौत, बाइक टकराने पर हुआ हादसा

Thu, 09 Jul 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। मंगलवार रात उसहैत थाना क्षेत्र में हुए हादसे में बैलगाड़ी चालक की मौत हो गई। वह अपनी बैलगाड़ी लेकर गेहूं पिसाकर घर लौट रहा था। उसी समय गढ़िया हरदोपट्टी गांव के पास एक बाइक आकर टकरा गई। इस हादसे में तीनों लोग घायल हुए थे। उन्हें देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम फीरोजपुर निवासी ओमकार (45) पुत्र हीरालाल मंगलवार रात करीब आठ बजे बैलगाड़ी पर गेहूं पिसवाकर पड़ोसी गांव गढ़िया हरदोपट्टी से अपने घर लौट रहे थे। उस समय उनकी बैलगाड़ी पर गांव के रामलड़ैते, कैलाश और हरीराम आदि भी बैठे हुए थे। बताते हैं कि ओमकार बैलगाड़ी पर सड़क की साइड में बैठकर बैलों को हांक रहे थे। उनकी बैलगाड़ी गढ़िया हरदोपट्टी से निकलकर कुछ पहुंची थी कि उसी समय पीछे से आई एक बाइक उनकी बैलगाड़ी से टकरा गई। बाइक की टक्कर लगने से जोर का झटका लगा। उसमें ओमकार सड़क पर नीचे आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक बाइक ने उसी तरफ टक्कर मारी थी जिस ओर ओमकार बैठे थे। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया जहां रात करीब दो बजे ओमकार की मौत हो गई। परिवार वालों ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed