फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बुलाकर ले गए थे बरेली, लेकर लौटे लाश, परिजन बोले-की गई युवक हत्या

Thu, 02 Jul 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं/बिनावर। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम खुनक में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ युवक उसे अपने साथ बरेली ले गए थे। जब लौटे तो युवक की लाश लेकर आए। ये देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पहले थाने और बाद में एसएसपी कार्यालय के सामने ट्राली में शव रखकर प्रदर्शन किया। तब कहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके शरीर पर आंतरिक और बाहरी चोटें मिलीं हैं।
विज्ञापन

रामू (20) पुत्र रामभरोसे बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम खुनक का निवासी था। परिजनों के मुताबिक रामू दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई कुछ मानसिक मंदित है। इससे रामू ही परिवार को संभाल रहा था। वह गैर जिलों में मेहनत मजदूरी करता था। इस लॉकडाउन में वह घर आ गया था। मंगलवार रात 10 बजे मोहल्ले का एक युवक उनके घर पहुंचा और बोला कि उसका भाई घर से नाराज होकर चला गया है। वह इस समय बरेली के फतेहगंज पूर्वी के गांव पड़ेरे में है। उसे लेकर आना है। ये कहकर वह रामू को अपने साथ ले गया। आरोपी गांव से एक वैन में सवार होकर गए थे। परिवार वाले रातभर युवक का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आरोपी वैन से रामू की लाश लेकर घर पहुंचे। उनका कहना था कि वह रूठे युवक को कार में बैठाकर ला रहे थे और उसकी बाइक रामू को दे दी थी। उसका रामगंगा पुल पर एक्सीडेंट हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई। परिवार में युवक की लाश देखकर कोहराम मच गया। उन्होंने साथ ले जाने वालों पर हत्या का आरोप लगाया। वह ट्रैक्टर-ट्राली में शव रखकर बिनावर थाने पहुंचे। थाना पुलिस ने कह दिया कि ये मामला बरेली का है। इससे जो कार्रवाई होगी, बरेली में होगी। इस पर परिवार वाले भड़क गए और शव लेकर एसएसपी कार्यालय के सामने पहुंचे। वहीं, उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी गेट पर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं परिजन शांत हुए। अधिकारियों के आश्वासन पर युवक के शव का दोपहर के समय पोस्टमार्टम करा दिया गया। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाहर शरीर पर कई जगह चोट पाई गई हैं। लिवर और फेफड़े भी फटे हुए मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
ये लोग सुबह शव लेकर पुलिस कार्यालय आए थे। तब हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और खुद बरेली के रामगंगा पहुंचे। वहां चौबारी गौटिया के गांव वालों से बात हुई तो उन्होंने बताया सुबह एक युवक तेज गति में बाइक ला रहा था। वह हेलमेट लगाए था लेकिन मोड़ पर बाइक मुड़ नहीं पाई और ट्रक से टकरा गई। पीछे से उसके गांव के लोग वैन से आ रहे थे। वह युवक को किसी हॉस्पिटल में भी ले गए थे लेकिन उसकी जान नहीं बची। बाइक मौके पर पड़ी है। मामला एक्सीडेंट का और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी एक्सीडेंट की पुष्टि हुई है।
- विनय कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed