{"_id":"5ee51f6b8ebc3e42de7782c4","slug":"crime-badaun-news-bly409190045","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओराजक तत्वों ने देवस्थान को नुकसान पहुंचाया, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओराजक तत्वों ने देवस्थान को नुकसान पहुंचाया, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत। क्षेत्र के गांव गढ़िया हरदोपट्टी में शनिवार दोपहर कुछ अराजक तत्वों ने गांव वालों को गालियां दीं। इसके साथ ही गांव के एक देव स्थान को नुकसान भी पहुंचाया। अराजक तत्वों ने देव स्थान पर रहे पूजा के पत्थरों को उठाकर यहां से फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गांव गढ़िया हरदोपट्टी में काफी पुराना देव स्थान है। गांव के लोग यहां पूजा अर्चना करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दो-तीन लोग देव स्थान पर पहुंचे। यहां गाली-गलौज करने के बाद देव स्थान पर रहे पूजा के पत्थरों को उठाकर फेंक दिया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जान मोहम्मद, ईसान, अहमद अली को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर अमृत लाल ने बताया कि देव स्थान को लेकर ग्रामीणों में आस्था है। यहां यथा स्थिति को बनाए रखा जाएगा। देव स्थान को क्षति पहुंचाने वाले तीनों आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गांव में तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है।