फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पेट्रोल डालकर जलाए ई-रिक्शा चालक की अलीगढ़ में मौत

Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी (बदायूं)। क्षेत्र में एक व्यक्ति को सबके सामने पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। रिपोर्ट लिखने के लिए परिजनों के तहरीर का इंतजार करती है। करीब 36 घंटे बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज तो जरूर किया जाता है पर तब तक न तो आरोपियों की कोई खोजबीन की जाती है और न ही उनके परिजनों से कोई पूछताछ। इसका पूरा फायदा उठाते हुए आरोपी और उनके परिजन फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन

इधर, पीड़ित व्यक्ति अलीगढ़ मेें जिंदगी की जंग हार जाता है। पुलिस अब भी लकीर पीट रही है। दावे कर रही है। पर इन दावों के बीच कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत पर न तो कोई बोलने को तैयार है और न ही अब तक इस मामले में किसी आरोपी को ही पकड़ा जा सका है। निराश परिजनों ने भी अलीगढ़ में पोस्टमार्टम कराने के बाद गुरुवार देर शाम बदायूं में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीती पांच जून की रात कस्बे के मोहल्ला नंबर पांच निवासी ई-रिक्शा चालक ओमप्रकाश (42) पुत्र जगन्नाथ पर कुछ स्थानीय दबंगों ने हमला बोल दिया था। उसके साथ मारपीट की और उसे घर के बाहर खींच ले गए। फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से झुलस गया था। परिवार वाले उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी रात हालत देखकर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। तब से उसका इलाज अलीगढ़ में चल रहा था। बुधवार रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को उसके शव का अलीगढ़ में ही पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम को परिवार वाले शव लेकर कस्बा लौटे और फिर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इस मामले में ई-रिक्शा चालक के भाई मुन्नालाल ने राजपाल, उसके बेटे आलोक, आकाश और तुषार पुत्रगण दयाराम और राजपाल के दामाद राजू के खिलाफ धारा 147, 323, 452, 307, 427 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से पुलिस भी आरोपियों को तलाश करने का दावा कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

----------------------
ई-रिक्शा चालक अलीगढ़ में भर्ती था। वहीं उसकी मौत हुई है। अभी उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र हमारे पास नहीं आया है। जैसे ही ये दोनों कागजात आ जाते हैं। वैसे ही इनके खिलाफ एक और धारा बढ़ा दी जाएगी। बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है। कुछ सुराग लगा है। एक-दो दिन में उनकी गिरफ्तारी भी हो जाएगी। - धर्मेेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed