{"_id":"5e84c3b78ebc3e6fd43b5806","slug":"crime-badaun-news-bly4014129137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में निकास को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में निकास को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टप्पा वैस में खेत में निकास को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए, जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों को दहगवां स्वास्थ्य भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टप्पा वैस निवासी अशोक बुधवार सुबह अपने खेत पर जा रहे थे। तभी उसकी गांव के ही राहुल से खेत से निकलने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके परिवार वाले आ गए और दोनों के बीच गाली गलौज हो गई। मामला सुलझ पाता, उससे पहले उनके बीच लाठी डंडे चल गए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। इस मारपीट में एक पक्ष के अशोक पुत्र राजाराम, पप्पू व गोपाल पुत्रगण इतवारी, वेदप्रकाश पुत्र देवीलाल और दूसरे पक्ष से राहुल, सर्वेश, सतेंद्र, जयप्रकाश घायल हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 पर दी जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी को जरीफनगर थाने ले गई। फिर उन्हें दहगवां स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से इन घायलों को बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है।