{"_id":"5e4598ac8ebc3ee5ea3fb884","slug":"crime-badaun-news-bly39579157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने पहले शादीशुदा महिला को ले भागा था युवक, घर पर सामान लेने पहुंची मां तो हो गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने पहले शादीशुदा महिला को ले भागा था युवक, घर पर सामान लेने पहुंची मां तो हो गया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के करकटपुर गांव में चार माह पूर्व एक युवक शादीशुदा महिला को लेकर अपने परिवार सहित भाग गया था। बुधवार दोपहर बाद मां अपने घर कैंटर लेकर सामान भरने आई, तो महिला के परिजनों ने इसका विरोध किया और सामान को ले जाने से रोका। इस पर यहां काफी हंगामा हो गया। आरोप है कि इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी से भी अभद्रता की गई।
गांव का एक युवक चार माह पहले भाग गया था। बुधवार को युवक की मां सामान लेने पहुंची तो शादीशुदा महिला के परिजनों ने उसको रोकने की कोशिश की। युवक की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर गए पुलिस कर्मी का आरोप है कि इस दौरान उससे भी अभद्रता की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को ले जाकर थाने में बैठा लिया। शाम तक समझौते की बात चलती रही, लेकिन समझौता नहीं हुआ। गुरुवार को पुलिस ने महिला पक्ष के सौदान सिंह, चेतराम, भीकम, सूरजपाल, हरपाल, मनोज, प्रभुदयाल, कृपाल समेत तीन महिलाओं दयावती, रीना और मितना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें मनोज, हरपाल, सौदान व चेतराम को जेल भेज दिया गया है। प्रभारी एसओ वीरेश शुक्ला ने बताया कि ईश्वरी देवी अपना सामान लेने अपने घर गई थी जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया था। सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा यशपाल आर्य के साथ भी लोगों ने अभद्रता की, जिससे उसकी वर्दी भी फट गई। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को जेल भेज दिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।