{"_id":"5e1db7d38ebc3e880b010705","slug":"crime-badaun-news-bly3919124170","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजगंज बेहटा में शराब सेल्समैन से लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजगंज बेहटा में शराब सेल्समैन से लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने दो जनवरी को आसफपुर-बिसौली मार्ग पर शराब सेल्समैन रमन सिंह से 1.40 लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर सेल्समैन को घायल भी कर दिया था। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस इनकी तलाश कर रही थी कि सोमवार रात पुलिस ने पहाड़पुर अरिल नदी के पुल के पास से तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि इनका एक साथी भाग निकला। मुख्यालय पर लूट का खुलासा एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने किया। उन्होंने बताया गिरफ्तार बदमाशों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि पहाड़पुर अरिल नदी पुल के पास कुछ संदिग्ध हैं, जो लूट की योजना बना रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक चेतराम वर्मा ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर ली। यहां से तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उनके पास तीन तमंचे, सात कारतूस मिले। 29500 रुपये नकदी और दो बाइक, फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुईं। थाने लाकर बदमाशों से पूछताछ की गई। उन्होंने शराब सेल्समैन से लूट की वारदात को स्वीकार किया। यह भी बताया कि वह लूट के इरादे से अरिल नदी पुल पर आए थे। गिरफ्तार कुपेंद्र पुत्र रामफल, धर्मेंद्र पुत्र नरेश निवासी गांव श्यामपुर थाना फैजगंज बेहटा और नितिन पुत्र विनोद कुमार गांव खबरिया थाना कुढ़फतेहगढ़, संभल का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। एसपी देहात ने बताया गिरफ्तार बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।