{"_id":"5dcc5b2f8ebc3e5b003030d1","slug":"crime-badaun-news-bly3839168126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरम मोहल्ले में हुई थी सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरम मोहल्ले में हुई थी सात लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम से करीब सात लाख रुपये की चोरी हुई है। मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दे दी है। जिस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
मूलरूप से ग्राम रिसौली निवासी जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ ककोड़ा मेला गए थे। मंगलवार देर रात घर लौटे तो उन्हें घर में चोरी का पता चला। उनके पीछे किसी वक्त चोरों ने छत का जाल काटकर चोरी को अंजाम दे दिया। चूंकि वह देर रात घर लौटे थे। इससे पता नहीं चला कि उनके घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ था। बुधवार को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके घर से एक लाख 40 हजार की नकदी, सोने का हार, चूड़ी, चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, छह जोड़ी पायल, 52 चांदी के सिक्के और कुछ नए नोटों की गड्डियां समेत करीब सात लाख रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस को चोरी हुए सामान की लिस्ट दे दी है।
हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।