{"_id":"6ad6685b993b3142c90e429d","slug":"banarasi-silk-and-designer-sarees-became-the-first-choice-badaun-news-c-123-1-bdn1037-175826-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बनारसी-सिल्क और डिजाइनर साड़ियां बनीं पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बनारसी-सिल्क और डिजाइनर साड़ियां बनीं पहली पसंद
Tue, 20 Oct 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
बड़ा बाजार स्थित एक दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नवरात्र में साड़ी बाजार में रौनक लौट आई है। शहर के मुख्य बाजार में साड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। दुर्गा पूजा, दशहरा, करवाचौथ, दिवाली और उसके बाद शुरू हो रहे शादी-विवाह सीजन को लेकर दुकानदारों ने तैयारी कर ली है। इस बार बाजार का ट्रेंड बदला हुआ है। पहले जहां ग्राहक सिर्फ पारंपरिक बनारसी और कांजीवरम साड़ी मांगते थे, अब उनकी पसंद बदल गई है। ग्राहकों को कम वजन, आकर्षक डिजाइन और बजट में आने वाली साड़ियां पसंद आ रही हैं। इसमें बनारसी-सिल्क और डिजाइनर साड़ियां पहली पसंद बनी हुई है।
बाजार में 500 रुपये से लेकर 20000 रुपये तक की साड़ियां आसानी से मिल रही हैं। कारोबारी अनिल वैश्य ने बताया कि त्योहार को लेकर इस साल कारोबार संतोषजनक है। बनारसी और डिजाइनर साड़ियों की मांग बनी हुई है, जबकि कम कीमत वाली साड़ियां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। हालांकि, ऑनलाइन खरीदारी और बढ़ती लागत के चलते कारोबारियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। कपड़े, रंगाई-बुनाई, परिवहन और थोक खरीद की लागत बढ़ने से दुकानदारों के मुनाफे पर दबाव है। व्यापारी सलिल गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ, दिवाली और शादी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।