{"_id":"6ad66a319c9b9a0af5075584","slug":"publication-of-list-of-polling-stations-of-assembly-constituencies-81-were-reduced-badaun-news-c-123-1-ba11032-175787-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची का प्रकाशन, 81 हुए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची का प्रकाशन, 81 हुए कम
Tue, 20 Oct 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने सोमवार की शाम संभाजन के बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची का प्रकाशन कर दिया। सूची के अनुसार वर्तमान मतदेय स्थलों में 81 मतदेय स्थल कम हो गए। अब 2859 में से 2778 मतदेय स्थल रह गए हैं। इन मतदेय स्थलों के लिए राजनीतिक दलों से आपत्तियां मांगी गई हैं। प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों (तहसील कार्यालयों) और जिला निर्वाचन कार्यालय में जनसामान्य के निरीक्षण के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियों के संबंध में कोई भी आपत्ति या सुझाव सात दिन यानी 26 अक्तूबर तक प्रकाशन स्थलों पर प्रस्तुत कर सकता है। इधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आपत्तियां निस्तारित होने के बाद इसे स्वीकृति के लिए आयोग भेजा जाएगा।