फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार वाले अस्पताल में छोड़कर भागे

Sat, 09 Nov 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी (बदायूं)। कांशीराम कॉलोनी के कमरे में कपड़े धोने की कहकर घर से निकली विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने पर अफरा-तफरी मच गई। भनक लगते ही पति समेत परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे जिंदा बताते हुए जिला अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में ससुराल वाले विवाहिता का शव अस्पताल में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

गद्दीटोला मोहल्ला स्थित कांशीराम कॉलोनी में संजय वाल्मीकि का मकान तीन दिन पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान की भेंट चढ़ गया था। शुक्रवार को उसकी पत्नी कल्पना (24) अपने घर से कपड़े धोने की कहकर निकली। काफी देर बाद वह घर नहीं लौटी तो संजय समेत परिवार के लोग कॉलोनी के आवास नंबर-41 में पहुंचे। वहां उसे फंदे पर लटका देख पति के होश उड़ गए। उसके शोर मचाने के बाद आसपास घरों के लोग भी बाहर निकल आए। संजय ने उनके सहयोग से कल्पना के शव को नीचे उतारा और निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उसने कल्पना की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर को दिखाया भी लेकिन डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह शव को अस्पताल में छोड़कर परिजन के साथ घर भाग आया।
विज्ञापन

अस्पताल से कोतवाली पुलिस को विवाहिता की मौत की सूचना मिली तो प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले के लोगों से भी घटना को लेकर बात की। पुलिस ने मृतका के पति समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान संजय ने पुलिस को बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मकान का एक बड़ा हिस्सा चपेट में आ जाने से कल्पना सदमे में थी। उधर, मृतका के भाई समेत परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उसकी शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। वह सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव शेखूपुर के स्व. रामऔतार की बेटी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव उसके भाई के हवाले कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed